करघा बोर्ड का डिपो शुरू करवाया जाए
कस्बेके हाथकरघा व्यवसाय से जुड़े कामगारों ने हाथकरघा बोर्ड के निदेशक को पत्र भेजकर भगवतगढ़ में करघा डिपो शुरू करने की मांग की है। करघा व्यवसाय से जुड़े कामगारों ने बताया कि यहां कई सालों पहले करघा डिपो संचालित था। बाद में इसे बंद कर दिया गया है। करघा डिपो बंद होने के बाद यहां के करघा श्रमिकों को अपना कच्चा माल लाने तथा तैयार माल को बेचने के लिए उन्हें जयपुर आने जाने की विवशता हो गई। लोगों ने बताया कि करघा व्यवसाय से यहां के लगभग सौ से अधिक परिवारों को रोजी रोटी मिलती थी। डिपो बंद होने के बाद अधिकांश करघा कामगारों ने इन्हें बंद कर अन्य व्यवसाय अपना लिया। लोगों ने यहां करघा डिपो खोलकर श्रमिको राहत प्रदान करने की मांग की है।
कस्बे का करघा उद्योग क्षेत्र में नामचीन रहा है। इस व्यवसाय से सैंकड़ों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई थी। यहां सौ से अधिक परिवारों द्वारा इस उद्योग का बढाया था। बाद में हाथ करघे के स्थान पर बिजली के करघे आए लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने एवं करघा डिपो को बंद करने के बाद अधिकांश करघा व्यवसायी इसे छोड़कर अन्य व्यवसायों में चले गए। अब बचे कुछ श्रमिकों ने इस व्यवसाय को बढावा दिए जाने तथा करघा डिपो खुलवाकर इस उद्योग को जीवनदान देने की मांग प्रशासन से की है।
बाबादेव बांदरा का वार्षिकोत्सव 14 से
गंगापुरसिटी| बाबादेव बांदरा सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेड़ाबाढ़ रामगढ़ स्थित बाबा देव बांदरा का वार्षिकोत्सव मेला 14 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। सचिव गीतादेवी मीणा ने बताया कि मेले में 14 15 फरवरी को महिला सुड्डा और 16 17 फरवरी को पद दंगल का आयोजन किया जाएगा।