याित्रयों से भरा जुगाड़ पलटा, कई घायल
गंगापुर सिटी | श्यारोलीगांव से भैंरू जी को धोकने जा रहा यात्रियों से भरा जुगाड़ शनिवार शाम रास्ते में पलट गया जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।
108 एंबुलेंसकर्मी शक्तिसिंह ने बताया कि श्यारोली गांव से कुछ लोग भैंरूजी को धोकने जुगाड़ से जा रहे थे। इस दौरान शाम करीब 5:30 बजे रूंडी स्थित बालाजी मंदिर के पास जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। जुगाड़ पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पूर्व ही कुछ घायलों को परिजन वजीरपुर करौली ले गए। वहीं मौके पर घायल केशंती प|ी बाबूलाल, बाबूलाल, रमेश रामफूल को एंबुलेंस ने सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
गंगापुर सिटी. वजीरपुरऔर श्यारौली के बीच जुगाड़ पलटने से रविवार शाम कई लोग घायल हो गए। सामान्य चिकित्सालय में जमा भीड़।