पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ उपशाखाओं के चुनाव 21 िसतंबर को

शिक्षक संघ उपशाखाओं के चुनाव 21 िसतंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षक संघ की उपशाखाओं सवाई माधोपुर नगर, ग्रामीण, मलारना डूंगर बामनवास के चुनाव 21 सितम्बर को होंगे। संघ के जिला मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर नगर के चुनाव प्राथमिक विद्यालय जटवाड़ा खुर्द, सवाई माधोपुर ग्रामीण के चुनाव राबाउमावि मानटाउन, मलारना डूंगर के चुनाव अग्रवाल धर्मशाला एवं बामनवास के चुनाव राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सुकार में सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया की सवाई माधोपुर नगर के निर्वाचन अधिकारी रामप्रसाद शर्मा प्रधानाध्यापक रामावि डिडायच, सवाई माधोपुर ग्रामीण के निर्वाचन अधिकारी मोती लाल मीणा प्रधानाध्यापक रामावि अक्षयगढ़, मलारना डूंगर के निर्वाचन अधिकारी ईश्वर खंगार प्रधानाध्यापक रामावि रोडावद एवं बामनवास के निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल शर्मा अध्यक्ष उपशाखा गंगापुर सिटी को नियुक्त गया है।