पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों ने सीखा जूडो कराटे, मनचलों का खौफ हुआ दूर

बेटियों ने सीखा जूडो-कराटे, मनचलों का खौफ हुआ दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

कलतक मनचलों की फब्तियों और राह चलते की जाने वाली हरकतों से बचकर निकलने वाली छात्राएं आज आत्मविश्वास से लबरेज हैं। अब उन्हें मनचलों की हरकतों से डर नहीं लगता, बल्कि उनका मुकाबला करने को तैयार हैं।

छात्राओं में यह आत्म विश्वास आया है एक विशेष शिविर में हिस्सा लेकर। यहां इन छात्राओं को आत्मरक्षा और आपातकाल में काम आने वाले गुर सिखाए गए थे। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगे शिविर में 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

छात्राएं आत्मविश्वास से कहती हैं कि एक-दो बार मनचलों ने उन्हें छेड़ा। लेकिन, दांव-पेच दिखाकर ऐसे लोगों को सबक सिखाया। राबाउमावि में 20 से 29 नवंबर तक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दस दिवसीय जूडो-कराटे का प्रशिक्षण शिविर लगाया था। इसमें सीखी गई विधाओं से इन छात्राओं के जीवन में क्या परिवर्तन आया, उनमें कितना आत्मविश्वास जगा है, भास्कर ने ऐसी छात्राओं से उनके अनुभव जाने।

सिलसिला जारी रखेंगे

^इसप्रकार के शिविर हम दो साल से लगातार लगवा रहे हैं। शिविरों का आयोजन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रामसा) करवाता है, वे ही प्रशिक्षक भेजते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि यह सिलसिला जारी रहे। गायत्रीवरमेंदु, प्रधानाचार्या,राबाउमावि, गंगापुर सिटी

अच्छी शुरुआत, करेंगे विचार

^हमनेइस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर नहीं लगवाया, अगर ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त कर गर्ल्स स्कूल की छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है तो यह प्रसंशनीय है। पुलिस की तरफ से प्रस्ताव मिलेगा तो अच्छी बात है। कॉलेज प्रबंधन से चर्चा कर हम अपने स्तर पर भी पहल कर सकते हैं। डॉ.बृजेंद्र, प्राचार्य,अग्रवाल पीजी गर्ल्स कॉलेज

महानंदपुर निवासी 9वीं की छात्रा कवितामीणा नेबताया कि वह प्रशिक्षण में सिखाए गुरों का नियमित अभ्यास करती है। कुछ दिन पहले एक मनचले ने उसे छेड़ना चाहा। दांव-पेच दिखाकर उसने मनचले को पीटकर वहां से भगा दिया। मनचले की हालत देखकर जहां उनमें आत्मविश्वास जगा, वहीं ऐसी दूसरी लड़कियों की भी हिम्मत बढ़ी।

सुरक्षाअपने हाथों

खंडेलवालधर्मशाला के पास रहने वाली 10वीं की छात्रा अनितामाली नेबताया कि वह नियमित अपर, मिडिल लोअर पंच, अपर, मिडिल लोअर ब्लॉक, गर्दन पर चाकू रखने बाल पकड़ने पर बचाव के उपायों का अभ्