- Hindi News
- फव्वारा चौराहे पर संघर्ष बाजार में जाम, दो जख्मी
फव्वारा चौराहे पर संघर्ष बाजार में जाम, दो जख्मी
गंगापुर सिटी | शहरके सबसे व्यस्त फव्वारा चौराहे पर सोमवार सुबह किराये की दुकान खाली कराने के िववाद में लाठी-सरिये चल गए। इससे व्यापारी घायल हो गया। बाजार में लाठी और सरिए चलने की वारदात से दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक हरिमोहन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किए। दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से शाम तक फव्वारा चौक इसके आसपास अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। मारपीट में घायल एक पक्ष के शंभू आर्य का सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस रिपोर्ट में गोविंद प्रसाद आर्य ने बताया कि वह सुबह 11:00 बजे अपने भाई शंभू के साथ दुकान पर बैठा था। इस बीच दुकान पर नवीन एडवोकेट, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दीपू शर्मा, पप्पू शर्मा तथा इनके साथ गोपाल बना ठेकेदार, राजेंद्र सिंह राजपूत तीन अन्य लोग आए। नवीन शर्मा ने दुकान खाली करने की बात कहते हुए उसके भाई शंभू के सिर पर सरिए से वार किया जिससे शंभू का सिर फट गया। आरोपियों ने दुकान का सामान रोड पर फैंक दिया तथा दोनों भाइयों के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की। साथ ही आरोपी गोपाल बना ने गल्ले में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए और जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। बीच बचाव में गोविंद के भी चोटें आई।
दूसरी ओर रोडवेज बस स्टैंड के पास निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह किराए पर दी गई अपने बाबा की दुकान पर किराया लेने गया था। इस पर दुकानदार शंभू ने कहा कि जब होगा तब दे देंगे और अभद्र व्यवहार करते हुए फोन कर अपने भाइयों को भी बुला लिया। इसके बाद शंभू उसके भाइयों ने लाठी सरिए से उसके साथ मारपीट की तथा 10 हजार रुपए, घड़ी छीन ली।
सामानसड़क पर फेंक दिया
वारदातके बाद आसपास दुकानदारों में दहशत फैल गई। वारदात के दौरान ऑटो पार्ट्स की दुकान का काफी सामान रोड पर बिखर गया। दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें गिर गईं। अफरा-तफरी भरे माहौल में यातायात पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को संभाला लेकिन आसपास लोगों की भीड़ जमा होने से करीब आधा घंटे तक मार्ग बाधित रहा। दूसरी ओर मारपीट में घायल शंभू आर्य के परिजनों ने उसे सामान्य चिकित्सालय भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि घायल के सिर में करीब 12 टांके आने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।