पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में होने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा

जयपुर में होने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकार्यकर्ताओं की जिला बैठक रविवार को गौत्तमाश्रम में हुई, जिसमें सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी ने भी भाग लिया। 13 दिसम्बर को जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के चलते यह बैठक आयोजित की गई है। जिला बैठक में जिला प्रभारी दिगंबर सिंह सहित सह प्रभारी सुंदर दुसाद, गंगापुरसिटी विधायक एवं जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल, बामनवास विधायक कुंजीलाल मीणा, महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़, सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति कमलेश जैलिया, गंगापुरसिटी नगर परिषद सभापति हरीप्रसाद बोहरा, खण्डार प्रधान गिर्राज गुर्जर, नगर मण्डल अध्यक्ष निर्मल जैन, उपसभापति श्याम सिंहल, किशनलाल मीना, मुरारी लाल मीना, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करना है। विधायक ने वन बूथ टेन यूथ का नारा देते हुए अधिक से अधिक संख्या में जयपुर में आयोजित सम्मेलन में आने का आह्वान किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया।

सवाई माधोपुर. भाजपाकार्यकर्ताओं की जिला बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती विधायक।