- Hindi News
- कार्यकारिणी सदस्यों एवं कॉलेज प्रशासन में तनातनी
कार्यकारिणी सदस्यों एवं कॉलेज प्रशासन में तनातनी
15 दिसंबर को ही होगा समारोह
^कॉलेजछात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन हर हाल में 15 दिसंबर को ही होगा। कॉलेज प्रशासन चाहे अनुमति दे या नहीं दे। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। विनीतामीणा, अध्यक्ष,छात्रसंघ, राजकीय कॉलेज, गंगापुर सिटी
सभीकी सहमति से हो निर्णय
^कॉलेजप्रशासन छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन से मना नहीं कर रहा है, लेकिन इसकी एक व्यवस्था है। मैं अभी गंगापुर से बाहर हूं। आने से पहले मैं छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रस्ताव के बारे में छात्रसंघ परामर्शदात्री समिति को निर्देश देकर आई हूं कि वे छात्रों से बात कर कार्यक्रम के बारे में अपनी राय से अवगत कराएं। समिति की राय और सहमति से जो निर्णय होगा उसी के अनुसार कार्यक्रम होगा। जागृतिशर्मा, प्राचार्या
गंगापुर सिटी. सोमवारको प्रदर्शन के बाद उप प्राचार्य से वार्ता करता छात्रसंघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल।
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी
छात्रसंघकार्यालय के उद्घाटन को लेकर छात्रसंघ कार्यकारिणी और कॉलेज प्रशासन में टकराव के आसार दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां छात्रसंघ कार्यकारिणी के सदस्य 15 दिसंबर को छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन पर अड़े हुए हैं वहीं कॉलेज प्रशासन कार्यक्रम को लेकर अभी पसोपेश में है। सोमवार को भी इस मामले में कॉलेज प्रशासन और छात्रसंघ अध्यक्ष उनके समर्थकों के बीच तनातनी हुई।
छात्रसंघ अध्यक्ष विनीता मीणा, महासचिव हरिकेश मीणा, संयुक्त सचिव सतीश कुमार मीणा उनके समर्थक सोमवार सुबह कॉलेज पहुंचे। कॉलेज में प्राचार्या जागृति शर्मा मौजूद नहीं थी, उनकी अनुपस्थिति में उप प्राचार्य ने छात्रों से बात की। छात्रों का कहना था कि छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन विशुद्ध रूप से छात्रों और छात्रसंघ का कार्यक्रम है। छात्रों की इच्छा है किसे बुलाया जाए और किसे नहीं लेकिन कॉलेज प्रशासन अपनी इच्छा छात्रों पर थोप रहा है। दूसरी ओर उप प्राचार्य ने बताया कि अंतिम निर्णय प्राचार्या के आने के बाद ही होगा, ऐसे में छात्र बेवजह अभी मामले को तूल देकर दबाव बनाने की राजनीति कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी जब कोई सहमति नहीं बनी तो छात्रसंघ पदाधिकारी उनके समर्थक प्राचार्य कक्ष से बाहर गए और उन्होंने कॉलेज के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की।
मामलेकी तह में है राजनीतिक वजहें
मामलेकी तह में दरअसल राजनीतिक