पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान शुरू

झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी

राज्यसरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान का सोमवार को विधायक मानसिंह गुर्जर और सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने बाजार में झाडू लगाकर शुभारंभ किया।

सुबह 7 बजे विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति हरिप्रसाद बोहरा, नगर परिषद के कार्मिक और कई भाजपा कार्यकर्ता चौपड़ पहुंचे। यहां सभी ने सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर विधायक मानसिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है, सरकार एक से 15 दिसंबर तक प्लास्टिक निषेध पखवाड़ा मना रही है, ऐसे में परिषद इसे एक दिन का अभियान नहीं समझे, यह साल भर तक चलने वाली अनवरत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की थैलियों के साथ साथ चाय, पानी के डिस्पोजल पर भी धीरे धीरे प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि डिस्पोजलों से पर्यावरण का वातावरण बिगड़ता है साथ ही इनके प्रयोग से कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने की संभावना रहती है। परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा, गिरधारी सोनी, वीरू पुजारी, रविकांत मिश्रा, गोपाल धामोनिया, गोपालभाई स्लेट, घनश्याम शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, रवि गोठवाल, भगवान सहाय सैन, महेश खंडेलवाल, त्रिलोक अग्रवाल के अलावा नगर परिषद के सफाई निरीक्षक कैलाश सिंघल, निजाम सहित कई कार्मिकों ने अभियान में भाग लिया।

जगह-जगहलगे हैं गंदगी के ढेर

पहले15 अगस्त और इसके बाद गांधी जयंती से दो बार स्वच्छता अभियानों की शुरुआत की जा चुकी है। दोनों बार के अभियानों का हश्र क्या रहा यह शहर में किसी से छिपा नहीं है। अभियान के दिन फोटो खिंचवाकर जनप्रतिनिधि जोर शोर से शुरूआत करते हैं, लेकिन बाद में अभियानों की क्या दशा होती है इसके नमूने शहर की हर गली और चौराहे पर देखने को मिल जाते हैं। पिछली बार ट्रक यूनियन के पास अभियान की शुरूआत की गई और एक सप्ताह बाद ही वहां गंदगी के ढेर जमा होने लगे जो इस अभियान के शुरू होने से एक दिन पहले तक मौजूद थे। सोमवार को भी एक तरफ अभियान चल रहा था वहीं दूसरी तरफ पल्लीवाल मैरिज होम के पास, उदेई मोड़, सालौदा, कोलीपाड़ा सहित कई जगहों पर गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में समय पर कचरा नहीं उठ रहा तो फि अभियान का क्या औचित्य है।

गंगापुर सिटी. एकतरफ स्वच्छता अिभयान की शुरुआत वह दूसरी ओर उदेई