पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप लाइन बदली, नहीं जोड़े कनेक्शन

पाइप लाइन बदली, नहीं जोड़े कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

बंबके बालाजी के पास खराब हुई पाइप लाइन को जलदाय विभाग ने बदल दिया, लेकिन इस दौरान खराब हिस्से में लगे कई उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन भी हट गए।

जलदाय कर्मचारियों ने जर्जर पाइप लाइन बदलने के बाद हटाए गए कनेक्शनों को फिर से नहीं जोड़ा। इस कारण अब कॉलोनी में पेयजल सप्लाई के बावजूद कई उपभोक्ताओं के घरों में पानी नहीं आएगा। इसे लेकर कालोनी के लोगों ने रोष जाहिर किया।

रहाथा गंदा पानी

कॉलोनीमें पिछले कई दिनों से नलों में गंदा पानी रहा था। इसकी कॉलोनी के लोगों ने कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की। शिकायत के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने पाइप लाइन की जांच की तो पाइप लाइन काफी पुरानी और क्षतिग्रस्त निकली, जिसमें होकर गंदा पानी पाइप लाइन में रहा था। विभाग के कार्मिकों ने दोनों तरफ से पाइप लाइनों को काटकर नई पाइप लाइन डाल दी। इस दौरान क्षतिग्रस्त हिस्से में पाइप लाइन बदलने से जिन उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन हट गए उन्हें विभाग के कर्मचारियों ने नहीं जोड़ा। गिर्राजप्रसाद, प्रकाशचंद, भगवान सहाय आदि ने बताया कि गुरुवार को पाइप लाइन को जोड़कर जब विभाग के कर्मचारी जाने लगे तो उन्होंने कर्मचारियों से उनके कनेक्शनों को जोड़ने के लिए कहा लेकिन कर्मचारियों ने मना कर दिया।

लोगों का आरोप था कि जब विभाग के कर्मचारियों ने ही उनके कनेक्शन काटे हैं तो इन कनेक्शनों को फिर से जोड़ना विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी है।

कनेक्शनसामान उपलब्ध कराएं उपभोक्ता : इसबारे में विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर उपभोक्ता नया कनेक्शन कराने का सामान उपलब्ध करा दें तो उनके कनेक्शन फिर से जोड़ दिए जाएंगे।

गंगापुर सिटी. जलदायकर्मचारियों के पाइप लाइन की मरम्मत के बाद नल कनेक्टन नहीं जोड़ने पर िवरोध जताते लोग।