पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 बसों एवं 35 अन्य साधनों से कल जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता

50 बसों एवं 35 अन्य साधनों से कल जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहप्रभारी ने ली समीक्षा बैठक

कासं.|सवाई माधोपुर

भाजपाके सहप्रभारी सुंदर दुसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 13 दिसंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सहप्रभारी ने सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए दी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त यातायात प्रभारी वीरेंद्र सिंह भाया ने बताया कि सवाई माधोपुर क्षेत्र से कुंडेरा, मलारना डूंगर, खिरनी, मलारना स्टेशन, भाड़ौती, मलारना चौड़ तथा नगर परिषद क्षेत्र से बसों की व्यवस्था की गई है। 50 बसों एवं 35 अन्य साधनों से कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। जिले से 8500 कार्यकर्ताओं के जयपुर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में रंगलाल गुर्जर, कमल मीणा, कमलेश जैलिया, श्यामसुंदर सिंहल, सत्यनारायण धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गंगापुरसिटी विधायक मानसिंह गुर्जर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगापुर, बामनवास, बौंली तथा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के लिए साधनों सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।