पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में दो घायल

सड़क दुर्घटना में दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

सड़कदुर्घटनाओं में सोमवार को एक महिला सहित दो जने घायल हो गए। बाटोदा कस्बे में राह चलती एक महिला नूरका प|ी रैवड़मल को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। इसी प्रकार कोयला निवासी छुट्टन मीणा सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान जयपुर रोड पर एक टाटा मैजिक के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। महिला तथा युवक का सामान्य चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

25को फार्मासिस्ट दिवस मनाएंगे

गंगापुर सिटी | फार्मायूथ वेलफेयर संस्थान गंगापुर की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक अमित गोयल, उपाध्यक्ष नावेद खान, महासचिव शशी जैमिनी, सचिव ब्रह्मा बंसल और दीपक गुप्ता का सर्वसम्मति से उप सचिव निर्विरोध चुन लिया गया। कार्यकारिणी द्वारा 25 सितंबर को फार्मासिस्ट दिवस आयोजित किया जाएगा और कार्यक्रम में फार्मासिस्ट की उपस्थिति जरूरी है।