- Hindi News
- महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों से निजात दिलाई जाए
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों से निजात दिलाई जाए
बौंली | भारतीयजनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामावतार मीणा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर में बढ़ते महिला अत्याचारों से निजात दिलाई जाए।
उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं के साथ ज्यादती की खबरें प्रतिदिन समाचार पत्रों में रही हैं। असामाजिक तत्वों के कारण लड़कियों का स्कूल, कॉलेज, कोचिंग आदि स्थानों पर जाना भी मुश्किल हो रहा है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने सवाई माधोपुर में हाल ही में हुए एक युवती के साथ पोर्न वीडियो बनाकर नेट पर डालने की घटना की निंदा करते हुए उक्त कृत्यों की जांच करवाकर लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।