फर्जी मूल परीक्षार्थी पांच दिन के रिमांड पर
सवाई माधोपुर| मानटाउनथाना पुलिस ने पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान मूल परीक्षार्थी टोंक निवासी गणेश माली की जगह पर बिहार के पटना निवासी उत्तम कुमार को परीक्षा देते पकड़ा था। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से गणेश माली को भी दबोच लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को गंगापुर सिटी में मुंसिफ मजिस्ट्रेट के निवास पर पेश किया गया। थाने के एएसआई भौंरी लाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को 19 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी ने मोटी रकम लेकर परीक्षा देने की बात स्वीकारी है। मामले में लिप्त और भी लोगों की तलाश की जा रही है।
सवाई माधोपुर. गिरफ्तारमूल एवं फर्जी परीक्षार्थि को न्यायाधीश में पेश करने ले जाती पुलिस।