माकड़िया में आग से चारा खाक
गंगापुर. क्षेत्रके माकड़िया गांव में खेत में आग लग गई। आग से करीब 150 गाड़ी घास जलने का अनुमान है। दो दमकलों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चारा खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि माकड़िया गांव में भैरूलाल जाट, लालूराम, रामेश्वरलाल जाट के खेत पर रखी घास में दोहपर दो बजे अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों ने कुओं की मोटर चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर दो दमकल वाहन बुलाए गए। दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चारा खाक हो गया।
गंगापुर. माकड़िया गांव स्थित खेत में लगी आग से जलता चारा।