- Hindi News
- भाजपा के देवनारायण मीना बने बरवाड़ा पंस के पहले प्रधान
भाजपा के देवनारायण मीना बने बरवाड़ा पंस के पहले प्रधान
पंचायत समितियों के निर्वाचित प्रधान
विनीता बनीं जिला प्रमुख
भास्कर न्यूज | चौथका बरवाड़ा
पहली बार पंचायत समिति बनी चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधान पद के लिए वोटिंग हुई। इसमें बीजेपी के देवनारायण मीना को प्रधान चुना गया। मीना ने कांग्रेस के उम्मीदवार गणपत मीना को 6 मतों से हराया। पंचायत समिति में चुने गए 21 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने प्रधान की वोटिंग में भाग लिया। इसमें से 13 बीजेपी के पक्ष में तथा 7 कांग्रेस के पक्ष में वोट आए। प्रधान के चुनाव के लिए पुलिस के माकूल इंतजाम रहे।
बरवाड़ा पंचायत समिति के लिए 5 फरवरी को आए नतीजों में भाजपा को बहुमत आया था। इसमें 13 सदस्य बीजेपी 8 कांग्रेस के थे। ऐसे में भाजपा का प्रधान बनना तय था। फिर भी भीतरघात हो इसके लिए चुनाव के बाद ही सभी पार्टियों ने बाड़ाबंदी कर ली थी। शनिवार को नामांकन प्रकिया में सुबह कांग्रेस से गणपत मीना भाजपा से देवनारायण मीना ने नामांकन भरा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक वोटिंग हुई। वोटिंग के बाद मतगणना हुई। इसमें भाजपा के पक्ष में 13 मत आए तथा कांग्रेस के पक्ष में महज सात मत डले। पहली बार पंचायत समिति बनी बरवाड़ा में पहला प्रधान बीजेपी के देवनारायण चुना गया। कांग्रेस से एक सदस्य ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस मतदान किया। वहीं भाजपा के एक सदस्य दुर्गालाल ने मत नहीं डाला।
कारगररही भाजपा की रणनीति : प्रधानके लिए भाजपा ने कारगर रणनीति बनाई। इसके तहत भाजपा के 12 सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए एकसाथ मतदान में भाग लिया। हालांकि कांग्रेस ने भी सभी जीते उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी की, पर एक सदस्य ने क्रॉस मतदान किया।
हिंदूपुरा| बौंलीपंचायत समिति में प्रधान के चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुए। जिसमें कांग्रेस की कमली मीना ने भाजपा की डा. पूनम को 13 मतों से शिकस्त दी।
प्रधान के लिए भाजपा ने डॉ. पूनम सिंह को एवं कांग्रेस ने कमली देवी मीना को मैदान में उतारा। प्रधान चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। दोपहर तीन बजे से प्रधान चुनने के लिए मतदान शुरू हुआ। बौंली के 25 वार्डों में भाजपा के 5, कांग्रेस के 15 एवं निर्दलीय 5 सदस्य विजय हुए थे। सभी पच्चीस सदस्यों के मतदान के बाद मतों की गणना हुई। जिसमें कांग्रेस की कमली देवी मीना को 19 एवं भाजपा की पूनम को 6 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निग अधिकारी बौंली ने 13 मतों से कांग्रेस की उम्मीदवार कमली को विजेता घोषित किया। कांग्रेस को अपने 15 सदस्यों के साथ चार अन्य का तथा भाजपा को अपने पांच सदस्यों के साथ एक अन्य सदस्य का मत हासिल हुआ।
खंडारमें पहले चली गोली, फिर डली गोली
सवाई माधोपुर | खंडारपंचायत समिति में प्रधान का चुनाव पेचीदा रहा। यहां पहले गोली चलने से तनाव हो गया। बाद में प्रधान के चुनाव का निर्णय गोली डालकर किया गया। यहां प्रधान पद के लिए भाजपा ने कुसुम कंवर को तो कांग्रेस ने मनोरमा को टिकट दिया था। वहीं रेखा चौधरी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया था। यहां 25 सदस्यों द्वारा वोटिंग की गई। मतदान के बाद कांग्रेस की मनोरमा को 12 तथा भाजपा की कुसुम कंवर को भी 12 वोट प्राप्त हुए। एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी रेखा चौधरी को मिला। दोनों ही प्रमुख पार्टियों को बराबर वोट प्राप्त होने के बाद प्रधान का फैसला गोली डालकर किया गया और इस में कांग्रेस की मनोरमा ने बाजी मार ली।
पंस एवं जिप में उप के चुनाव आज
सवाईमाधोपुर | जिलेकी सभी छह पंचायत समितियों एवं जिला परिषद में शनिवार को प्रधान एवं जिला प्रमुख के चुनाव संपन्न हो गए। इसके बाद अब 8 फरवरी को सभी पंचायत समितियों एवं जिला परिषद में उप प्रधान एवं उप जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। जिले में पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण रविवार होगा, जब उप प्रधान एवं उप जिला प्रमुख के चुनाव के लिए प्रशासन रविवार को भी वेसी ही तैयारी रखेगा जैसी आज थी। दूसरी तरफ अपनी अपनी पार्टी के उप प्रधान एवं उप जिला प्रमुख बनाने के लिए नेताओं ने सदस्यों को आज के मतदान के बाद अपने ठिकानों पर टिका दिया। रात भर गणित बिठाने के बाद सुबह अपनी अपनी पार्टी के उप प्रधान एवं उप जिला प्रमुख के दावेदारों के नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी एवं दोपहर बाद मतदान से निर्णय किया जाएगा।
भाजपा की सुनीता को 7 कांग्रेस को 18 मत मिले, पूर्व कंेद्रीय मंत्री सहित कई दिग्गजों ने संभाली कमान
विनीता मीणा (कांग्रेस)
वोट: 18 अंतर : 11
प्रतिद्वंद्वी(भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 7
गायत्री मीणा (कांग्रेस)
वोट: 19 अंतर : 15
घनश्याम(भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 4
मीरा देवी (कांग्रेस)
निर्विरोध
मनोरमा (कांग्रेस)
वोट: 12 लॉटरी से
कुसुमकंवर (भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 12
कमली (कांग्रेस)
वोट: 19 अंतर : 13
डॉ.पूनम (भाजपा)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 6
देवनारायण मीणा (भाजपा)
वोट: 13 अंतर : 6
गणपतलाल(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 7
सूरजमल बैरवा (भाजपा)
वोट:12 अंतर : 3
कल्याणमल(कांग्रेस)
(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 9
चौथ का बरवाड़ा. मतदानस्थल के बाहर स्टेडिमय में जमा लोगों की भीड़।
सवाई माधोपुर. जिलाप्रमुख के पद के लिए जिला परिषद सभागार में हुए मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जमा भीड़।