ट्रक की टक्कर, ऑटो चालक घायल
डिबस्या रोड पर शनिवार सुबह हुआ हादसा, ट्रक में डामर भरा हुआ था
दुर्घटना
नगर संवाददाता. गंगापुर सिटी
डिबस्यारोड पर शनिवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ऑटो चालक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार एक ऑटो डिबस्या रोड पर केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को छोड़कर लौट रहा था। इस दौरान सुबह करीब 8 बजे पीलौदा की ओर से रहे ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। वहीं ऑटो चालक सलौदा निवासी भूरसिंह गुर्जर ऑटो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग छूटा। इस बीच ऑटो चालक के कराहने की आवाज सुनकर आसपास लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
जेसीबीमंगवाई
ट्रकमें डामर भरी हुई थी। जेसीबी मंगवाकर ट्रक और ऑटो को अलग किया गया। वहीं ऑटो चालक को उदेई मोड़ स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि ऑटो के लौटते समय दुर्घटना हुई अन्यथा बच्चों की जान जोखिम में सकती थी।
गंगापुर सिटी. ट्रककी टक्कर से क्षतिग्रस्त ऑटो तथा मौके पर पहुंची पुलिस।