पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बामनवास में निर्विरोध निर्वाचन

बामनवास में निर्विरोध निर्वाचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर और बामनवास पंचायत समितियों में शनिवार को प्रधान चुन लिए गए। बामनवास में कांग्रेस के पास जबर्दस्त बहुमत था, ऐसे में फजीहत से बचने के लिए भाजपा ने प्रधान पद के लिए अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा, ओबीसी महिला के लिए रिजर्व इस सीट पर कांग्रेस की मीरा देवी गुर्जर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर गंगापुर में भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस को साफ साफ वाक ऑवर नहीं लेने दिया, लेकिन मतदान करवाकर भाजपा ने अपनी ही किरकिरी कराई, भाजपा के टिकट से जीते पांच सदस्यों में से चार के ही वोट प्रधान प्रत्याशी को मिले, जाहिर है भाजपा खेमे में सेंध लगाते हुए कांग्रेस ने एक सदस्य को तोड़ लिया।

गंगापुर पंचायत समिति में पचुनाव प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पंचायत समिति परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए थे।

नामांकन के लिए निर्धारित समय 11 बजे तक भाजपा की तरफ से घनश्याम शर्मा और कांग्रेस की ओर से गाायत्री मीणा के दो ही नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पेश किए गए। दोपहर एक बजे तक का समय नाम वापसी के लिए निर्धारित था, हांलांकि कांग्रेस ने अपने पास स्पष्ट बहुमत का हवाला देते हुए भाजपा नेताओं से प्रत्याशी का नाम वापस लेने का प्रस्ताव रखा लेकिन बात नहीं बनी। निर्धारित समय गुजर जाने के बाद मतदान तय हो गया। दोपहर 3 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

वैसे कांग्रेस के पास 15 सीटें थी, ऐसे में कांग्रेस का प्रधान बनना तय था, इसके बावजूद कांग्रेस ने दो निर्दलियों और बसपा के एक सदस्य को अपने खेमे में मिला लिया था, इस स्थिति में कांग्रेस के 18 वोट होने चाहिए थे लेकिन मतगणना में वोट निकले 19, साफ है, कम से कम भाजपा के एक सदस्य ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर दिया।