- Hindi News
- इंडियन वॉरियर्स पल्लीवाल हीरो में आज मुकाबला
इंडियन वॉरियर्स-पल्लीवाल हीरो में आज मुकाबला
शाला विकास-प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण
कस्बे के निजी बालिका छात्रावास चकेरी में दो दिवसीय शाला विकास एवं प्रबंधन समिति प्रशिक्षण सदस्य शिविर दिनांक का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति नीरज कुमार भास्कर द्वारा प्रबंध समिति के उपस्थित सदस्यों से विकास एवं प्रबंधन के दायित्वों के निर्वहन एवं उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। शारदे बालिका छात्रावास चकेरी के आवास, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, गणवेश आदि की गुणवत्ता उपलब्धता के बारे में दिशा निर्देश प्रदान किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार महावर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कालूराम मीना, व. अध्यापक सीताराम बैरवा, गिर्राज प्रसाद रैगर, लेखाकार रायसिंह बैरवा तथा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य बाबूलाल मीना, मिथलेश शर्मा सहित करीब 15 सदस्यों ने भाग लिया।
शिक्षाऔर संस्कार आवश्यक
सवाई माधोपुर| शिक्षासे बालकों का सर्वांगिण विकास हो, तब शिक्षा सार्थक होती है। विकास के चार आयाम है शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक तथा भावात्मक। इनमें बच्चों का सर्वांगिण व्यक्तित्व बनता है, केवल पुस्तकीय या तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं होता। यह बात आचार्य महारमणजी के शिष्य मुनि रमेश कुमार ने विवेकानंदपुरम स्थित एक स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। मुनि ने कहा कि आज शिक्षा का स्तर बढ़ा है, वहीं संस्कार घट रहे हैं। शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता तथा परंपराओं के द्वारा संस्कारी बनाया जाए। संस्कार बालकों से देश का गौरव बढ़ता है।
कईप्रतियोगिताएं आयोजित
गंगापुरसिटी| सेंट ज्यूडस इंग्लिश स्कूल में शनिवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में शब्द रचना, शब्द लेखन तथा अंत्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भगवती सिंह गुर्जर प्रथम, पवन कुमार सैनी द्वितीय तथा अमीषा गुर्जर तृतीय स्थान पर रही।
नेत्रशिविर 15 को
गंगापुर सिटी| लायंसक्लब गंगापुर डीएस साइंस एकेडमी की ओर से एवं जिला अंधता निवारण सोसायटी सवाईमाधोपुर के आर्थिक सहयोग से नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर 15 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
क्लब के अध्यक्ष विजय ठाकुरिया, कोषाध्यक्ष राजेश बंसल सचिव मुकेश राजाराम ने बताया कि शिविर 15 से 19 फरवरी तक लगाया जाएगा और शिविर के पहले दिन अग्रवाल धर्मशाला में जांच भर्ती की जाएगी और इसके बाद सामान्य चिकित्सालय के ऑपरेशन थियेटर में मरीजों की आंखों के जयपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे।
बालिका छात्रावास चकेरी के आवास-सुरक्षा-भोजन-स्वास्थ्य-गणवेश की गुणवत्ता के बारे में बताया