पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीनामा नहीं करने पर मारपीट

राजीनामा नहीं करने पर मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुरसिटी

काजी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने दामाद सहित अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना के मामले में राजीनामा नहीं करने पर मारपीट करने का मामला इस्तगासा के जरिए न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

काजी कॉलोनी निवासी जमील उर्फ फट्टल ने बताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों की शादी मिलकसराय नादौती निवासी सलमान तथा शकील के साथ की थी। इसके बाद से ही दोनों दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। जमील ने बताया कि इस पर उसकी पुत्रियों ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से ही उसके पति ससुर सहित उनके पक्ष के अन्य लोग मुकदमे में राजीनामा करने के लिए धमकाते रहे।

जमील ने बताया कि 6 फरवरी को उसके परिजन सो रहे थे। इस दौरान रात करीब 11 बजे उसकी पुत्रियों का ससुर, पति सहित अन्य लोग कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी में से 30 हजार रुपए नकद सहित जेवरात निकाल लिए। शोर मचाने पर जमील के साथ मारपीट की। बीच बचाव कराने आई उसकी प|ी से भी अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए जिन्हें आता देख आरोपी भाग छूटे।