पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टे के बावजूद निर्माण कार्य जारी

स्टे के बावजूद निर्माण कार्य जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | चौकवाले बालाजी के सामने गोपीनाथजी मंदिर परिसर में न्यायालय का स्टे तथा नगर परिषद आयुक्त के निर्देश के बावजूद अतिक्रमी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ऐसे में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना होने के साथ नगर परिषद आयुक्त के निर्देश भी मखौल बनकर रह गए हैं।

शिकायतकर्ता नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि अतिक्रमी गोविन्द चौबे पुत्र रामभरोसी न्यायालय के स्थाई स्थगन के बावजूद निर्माण कार्य करा रहा है। इसकी शिकायत नगर परिषद में 15 तथा 29 दिसंबर को किए जाने के बाद नगर परिषद द्वारा कार्य बंद कराया गया तथा नगर परिषद आयुक्त द्वारा नोटिस जारी किए गए। इस पर आयुक्त द्वारा कहा गया कि निर्माण किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने बताया कि इतना होने के बावजूद निर्माणकर्ता ने एक बार फिर आरसीसी छत डलवाने एवं निर्माण कार्य कराए जाने की मंशा से बल्लियां एवं पटेला लगवा दिए हैं तथा कभी भी निर्माण कार्य करा सकता है। शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी निर्माणकर्ता छुट्टी का अवसर पाकर निर्माण कर चुका है और नगर परिषद प्रशासन इसे रोकने में बेबस बना हुआ है।