पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार

सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुरसिटी

सब्जी मंडी के पास नगर परिषद की अनदेखी के चलते नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढ़ेर लगे हुए है। सफाई व्यवस्था चरमरा जाने से केवल आसपास के दुकानदार बल्कि यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सब्जी मंडी के बाहर और अंदर सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह गंदगी धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और आखिरकार सफाई नहीं होने पर दुकानदारों को ही सड़क पर झाडू लगाकर सफाई करनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि परिषद के कार्मिक महीने में एक बार ही यहां सफाई करने के लिए आता है जबकि वे कई बार नगर परिषद में शिकायत कर नियमित सफाई की मांग कर चुके है। लोगों ने बताया कि कचरे और गंदगी के ढ़ेर में दिनभर आवारा जानवर मुंह मारते रहते है। ऐसे में एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान का ढिढ़ोरा पीट रही है वहीं दूसरी तरफ सब्जी मंडी के बाहर लगे कचरे के ढ़ेर अभियान की पोल खोल रहे है। इतना ही नहीं गंदगी और कचरे से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है साथ ही बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने नगर परिषद सभापति और आयुक्त से सब्जी मंडी में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

सरकारपर वादा खिलाफी का आरोप

गंगापुर सिटी| छात्रसंघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। अध्यक्ष मुरारीलाल मीणा ने बताया कि सरकार ने सत्र 2014-15 में बीएड करने वाले छात्रों की फीस जमा कराने की घोषणा की थी लेकिन अब वादा पूरा नहीं कर सरकार वादा खिलाफी कर रही है। ऐसे में सरकार द्वारा की गई घोषणा को पूरा नहीं करने से छात्रों में रोष व्याप्त है।

गंगापुर सिटी. सब्जीमंडी में जमा गंदगी को दिखाते दुकानदार।