पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिएटिव ने मनाया रेड कलर एवं फूड डे

क्रिएटिव ने मनाया रेड कलर एवं फूड डे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिएटिव ने मनाया रेड कलर एवं फूड डे

गंगापुर सिटी| क्रिएटिवपब्लिक सी. सैकंडरी स्कूल में शनिवार को रेड कलर डे एवं फूड डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से केजी तक के बच्चों ने भाग लिया और लाल रंग की पोशाक पहनकर आए सभी बच्चे आकर्षण का केन्द्र बने। बच्चों ने लाल रंग के फ्रूट सेव, अनार, आलू बुखारा, लाल रंग के गुब्बारे, लाल रंग की पानी की बोतल का प्रयोग कर रंगों का महत्व समझा। इसी तरह कक्षा प्रथम से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी शब्दार्थ एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई और प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने आधुनिक विज्ञान विषय के उपयोग एवं महत्व के बारे में जाना। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरवराज ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के सामान्य ज्ञान बढ़ता है साथ ही विश्व परिदृश्य के बारे में ज्ञान मिलता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में खेलकूद के साथ सामान्य ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ते है और मानसिक बौद्धिक ज्ञान का विकास होता है।