छात्र-छात्राओं की जांच कर पिलाया काढ़ा
गंगापुर सिटी| बामनबडौदागांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों की वैद्य शिवसिंह पोसवाल ने जांच कर उन्हें रोग-प्रतिरोधक काढ़ा पिलाया। वैद्य पोसवाल ने बताया कि च्चों को स्वाइन फ्लू, खांसी, जुकाम आदि रोगों के लक्षण बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तमदास शर्मा ने भी सहयोग किया।