- Hindi News
- बोर्ड की उत्तर पुस्तिका में फिर अंकों का गड़बड़झाला
बोर्ड की उत्तर पुस्तिका में फिर अंकों का गड़बड़झाला
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर
माध्यमिकशिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकोंं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। अभी गंगापुर सिटी के बालकों की हिन्दी विषय की उत्तर पुस्तिका में ही अंकों की काटछांट के बाद बालकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था एवं एक ही परीक्षक का मामला सामने आया था। अब सवाई माधोपुर के कॅरिअर पॉइंट विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र की गणित विषय की उत्तर पुस्तिका में सही जवाबों को भी गलत दिखाकर कम अंक देने का मामला सामने आया है। सही को गलत बताने तथा अंक नहीं देने के कारण प्रतिभावान छात्र के साथ न्याय नहीं हुआ है। ऐसे में छात्र टॉपर होता, लेकिन उसे बहुत नीचे कर दिया गया।
क्याहै मामला
कॅरिअरपॉइंट विद्यालय के छात्र रवि साहू कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में रोल नंबर 1622591 है। इस छात्र को गणित विषय में 80 में से 38 अंक मिले, जबकि इसे 70 से अधिक अंक प्राप्त होने की आशा थी। ऐसे में आशानुकूल नंबर नहीं मिलने पर छात्र ने बोर्ड से उत्तर पुस्तिका की फोटो प्रति मंगवाई। उत्तर पुस्तिका की फोटो प्रति प्राप्त होने के बाद छात्र एवं उसके शिक्षकों ने जांच की तो पाया की सही सवालों के जवाब में भी शून्य या कम अंक दिए गए हैं। इसकी जांच बोर्ड द्वारा भेजी गई उत्तर तालिका से भी मिलाकर की। उसके अनुसार भी सवालों के जवाब सही थे, लेकिन परीक्षक ने गलत कर शून्य या कम अंक दिया गया। ऐसे में छात्र को वास्तव में 80 में से 69 अंक मिलने चाहिए थे, लेकिन उसे 38 अंक ही दिए गए।
परीक्षकथा विषय विशेषज्ञ
गणितविषय के विशेषज्ञ एवं राजकीय विद्यालय के व्याख्याता कालूराम बैरवा ने इसी कॉपी को जांचा तो उन्हें भी छात्र के द्वारा किए गए सही सवालों को गलत बताकर कम अंक दिए जाने की बात सही मिली। उनके अनुसार छात्र के सवाल नंबर 14, 16, 18, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 एवं 29 में सही प्रकिया एवं सही जवाब होने के बाद भी अंक नहीं दिए गए। इस प्रकार छात्र के अंकों में लगभग 32 अंक कम दिए गए। व्याख्याता का कहना है कि छात्र के साथ अन्याय किया गया है।
क्योंगिरा रहे है बोर्ड की गरिमा
इसप्रकार कॉपियों में गड़बड़ी एवं अंकों के साथ हेरफेर होने से बोर्ड की गरिमा गिर रही है। इस संबंध में कंज्यूमर लीगल हेल्प सोसायटी के अध्यक्ष