- Hindi News
- सवाई माधोपुर| राजकीयपीजी कॉलेज में एनसीसी की ओर से गुरुवार
सवाई माधोपुर| राजकीयपीजी कॉलेज में एनसीसी की ओर से गुरुवार
सवाई माधोपुर| राजकीयपीजी कॉलेज में एनसीसी की ओर से गुरुवार को सैन्य प्रबंधन एवं दक्षता कौशल शिविर आयोजित किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. ओपी शर्मा ने बताया कि शिविर के प्रथम सत्र में कैडेट्स को ड्रिल, मार्च पास्ट, शस्त्र आदि का प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय सत्र में कैडेट्स को सेना भर्ती रैली के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कॉलेज के उत्तरी परिसर में शहीद भगत सिंह पार्क में श्रमदान कर सफाई की। शिविर में इंद्रराज, केशव सैनी, शिवम श्रीवास्तव, कौशल शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
बद्रीलालहनुमान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
सवाई माधोपुर | महावरविकास संस्था के चुनाव 12 अक्टूबर को होंगे। कन्हैयालाल महावर ने बताया कि अध्यक्ष के लिए एक तथा महामंत्री के लिए दो आवेदन वापस ले लिए गए हैं। अब अध्यक्ष पद के लिए बद्रीलाल महावर तथा हनुमान प्रसाद वर्मा और महामंत्री पद के लिए प्रभात कुमार तथा अशोक कुमार महावर चुनाव मैदान में हैं।
विश्वपर्यटन दिवस पर कल होंगे कई कार्यक्रम
सवाई माधोपुर | पर्यटनविभाग की ओर से शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। सहायक निदेशक ने बताया कि सुबह आठ बजे विद्यार्थियों को रणथंभौर किले का भ्रमण तथा दोपहर बारह बजे तक टूरिज्म और कम्यूनिटी डवलपमेंट विषय पर संगोष्ठी होगी।
विधायकको कार्यकर्ताओं ने बताई समस्याएं
खिरनी | कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विगत कई माह से प्राचार्य के खाली पद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला चिकित्सक नर्स लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी से मिले। विधायक ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में बाबू लाल शर्मा, दामोदर गोयल, बाबू लाल चौधरी सहित अन्य शामिल थे।
जिलाध्यक्षको बताई समस्याएं, मिला आश्वासन
मलारना डूंगर | कईकिसानों ने गुरुवार को गंगापुर से सवाई माधोपुर जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंप कर कृषि मंडी के लिए अवाप्त की उनकी जमीन को मुक्त करने की मांग की है। विधायक ने उनको यथा संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बांदीकुईगंगापुर विधायक का स्वागत
सवाई माधोपुर| बांदीकुईविधायक अलका सिंह गुर्जर तथा गंगापुरसिटी विधायक मानसिंह गुर्जर का सवाई माधोपुर आगमन प