पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरों में शौचालय बनाने के लिए शिक्षक आगे आएंगे

घरों में शौचालय बनाने के लिए शिक्षक आगे आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। निर्मल भारत अभियान के तहत आस पडो़स के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। जिला मंत्री महेश सेजवाल ने बताया कि लोगों को घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगठन ने इसके लिए ब्लाक वार प्रभारी बनाए है। जिनेन्द्र गोयल, सूफियान, दिनेश कुमार एवं राजेन्द्र प्रसाद को सवाई माधोपुर के प्रभारी, सौभाग चंद,राजेन्द्र पालीवाल एवं ओम प्रकाश शर्मा को गंगापुर प्रभारी, अशोक मित्तल, रमेश चंद शर्मा, ओम जाट एवं शिवजी लाल को खंडार प्रभारी, शकील अहमद, कैलाश चंद शर्मा,मुसव्विर खां एवं सतीश शर्मा को मलारना डूंगर के लिए तथा कैलाश सैनी, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, रामस्वरूप, नरसी गुप्ता को बौंली प्रभारी, कमलेश मीणा, महेश जैन, भगवान सहाय एवं देवेन्द्र शर्मा को बामनवास का प्रभारी एवं राधाकिशन शर्मा, चिमन लाल, अरविंद कुमार एवं लक्ष्मण लाल को चौथ का बरवाड़ा का एवं कृपा शंकर शर्मा, मांगी लाल प्रभारी बनाया गया है।