रेलवे मजदूर संघ के नेता गंगापुर आएंगे
गंगापुर सिटी| वेस्टसेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के नेता 11 फरवरी को गंगापुर आएंगे। संघ प्रवक्ता पी.सी.मीणा ने बताया कि मजदूर संघ के नेता सुबह जन शताब्दी ट्रेन से गंगापुर आएंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उनका बैंड बाजों तथा फूलमालाओं से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मजदूर नेता जबलपुर जोन के कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष जीपी यादव, मंडल सेक्रेट्री एसडी धाकड़ रेलकर्मियों से रूबरू होंगे। साथ ही स्थानीय तीनों शाखाओं की समन्वय समिति की बैठक संघ कार्यालय में लेंगे।