पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से युवक झुलसा

करंट से युवक झुलसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

कॉलेजरोड के पास मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायल आदर्श नगर निवासी रमेशचंद शर्मा ने बताया कि वे कर्मचारी कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा सौरभ उपाध्याय के साथ बाइक द्वारा बड़ी उदेई जा रहे थे। इस दौरान कॉलेज रोड पर एक टैंपों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ रमेशचंद शर्मा के सिर में टांके आए तथा हाथ में फ्रेक्चर हो गया। इसी प्रकार बाइक सवार अशोक शर्मा सौरभ के भी शरीर के विभिन्न चोटें आईं।