पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जयपुर रेफर

शरीर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जयपुर रेफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

नारायणपुरगांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उसे जयपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी हेमराज मीणा पुत्र रामनिवास ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। युवक के कराहने की आवाज आने पर परिजन तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक 70 फीसदी झुलस गया था। ऐसे में युवक की गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर किया गया।