पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच चुनाव में नियमों को किया दरकिनार

सरपंच चुनाव में नियमों को किया दरकिनार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

गंगापुर सिटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महूकलां के लोगों ने सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में बीएलओ और आरओ पर निर्धारित नियमों को दरकिनार कर चुनाव संपन्न करवाने का आरोप लगाया है। लोगों ने इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्यमंत्री, संभागीय आयुक्त भरतपुर, पंचायत चुनाव आयोग राजस्थान को ज्ञापन भेजकर की है।

ज्ञापन में गीतादेवी, इद्रा शर्मा, योगिता सहित अन्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत महूंकला में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में अनिता, आरती, उमा, गायत्री देवी, मधु, योगिता, रसाल कंवर और सुनीता ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। आरोप है कि आरती की उम्र मतदाता सूची में गलत है और शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी है। उमा पाराशर प|ी विनीत ग्राम पंचायत महूं कलां के ग्राम महूखुर्द की मतदाता सूची में नाम है। इसके साथ उमा जादौन के नाम की अंकतालिका लगाई गई और आरओ द्वारा इस नामांकन स्वीकार किया गया। आरोप है कि उमा जादौन नाम की महिला महूखुर्द गांव में है ही नहीं। ज्ञापन में गायत्री देवी और मधु की आठवीं की अंकतालिकाओं को फर्जी बताते हुए दोनों की योग्यता पर भी अंगुली उठाई गई है। इसके अलावा यह भी आरोप है कि रसाल कंवर मूलत: महूंकला की निवासी नहीं है। रसाल का गांव बैराउंडा ग्राम पंचायत जाखोदा तहसील सपोटरा जिला करोली वार्ड नंबर एक है लेकिन महूकलां की मतदाता सूची में नाम होने के कारण यह मामला दोहरी मतदाता सूची में आता है, जो नियम विरुद्ध है। सरपंच पद के उम्मीदवार के फार्म स्वीकार किए जाने के बाद कोई भी सूची प्रकाशित नहीं की गई। नमूने मतपत्र में किसी प्रकार की जाति का उल्लेख नहीं था फिर भी मतपत्रों में नाम के बाद जाति लगाकर गलत प्रकार से कार्यवाही की गई है। मतदाता पत्र में वार्ड नंबर तीन, चार और पांच में मतपत्र आरओ द्वारा योगिता के स्थान पर योगिता पाराशर लिख दिया गया और उमा के स्थान पर उमा पाराशर अंकित कर दिया गया, जिससे मतदाता भ्रमित हो गए। ग्राम पंचायत की वार्ड नंबर पांच की लक्ष्मी देवी की आयु निर्धारित आयु 21 वर्ष से कम होने के बावजूद आरओ पर नामाकंन स्वीकार कर लिए जाने का आरोप लगाया गया है।

पेड़से टकराया कैंटर, चालक की मौत

सवाई माधोपुर| रणथंभौररोड के एफसीआई गोदाम के पास मंगलवार एक कैंटर अनियंत्रित होकर होटल के आगे लगे साइन बोर्ड, बिजली के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स कैंटर के नीचे खड़े शेरपुर निवासी कैंटर चालक लक्ष्मण को रौंदता हुआ पेड़ से जा टकराया। लोगों ने एंबुलेंस से चालक को चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।