पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा पिलाने का कार्य जारी

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा पिलाने का कार्य जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| जिलेभर में स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक विभाग द्वारा छात्रों तथा लोगों काढ़ा पिलाने का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। कई सार्वजनिक स्थानों तथा विद्यालयों में छात्रों सहित आमजन को आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार किया गया काढ़ा पिलाया गया तथा बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी गई। गंगापुरसिटी, बौंली, चौथ का बरवाड़ा, मलारना डूंगर, भाड़ौती, सूरवाल आदि स्थानों पर जड़ी बूिटयों युक्त काढ़ा पिलाया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मठ रायपुर में कृमि नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया और कार्यक्रम में संस्थाप्रधान जगदीश प्रसाद शर्मा एसएमसी सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान अभिभावकों और बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। डीवर्मिंग प्रभारी द्वारा 287 बालक-बालिकाओं के साथ साथ एसएमसी सदस्य अध्यापकों को एलबेंडाजॉल दवा खिलाई गई।