पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नो एंट्री के बावजूद प्रवेश, जाम की बन जाती है स्थिति

नो एंट्री के बावजूद प्रवेश, जाम की बन जाती है स्थिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| फव्वाराचौक मस्जिद के पास यातायात विभाग की अनदेखी के चलते भारी वाहनों के प्रवेश के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार लोगों के शिकायत करने के बावजूद नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। शहर में सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। रात 8 से बजे के बाद ही भारी वाहन शहर में प्रवेश कर सकते हैं लेकिन यातायात पुलिसकर्मियों की मिलीभगत और उपखंड प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर में दिन के समय भारी वाहन नो एंट्री होने के बावजूद प्रवेश कर जाते है। फव्वारा चौक मस्जिद के पास पहले ही मार्ग संकरा है, ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश करने के दौरान जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और काफी देर तक छोटे दुपहिया और चौपहिया वाहन जाम में फंस जाते है जिसके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उपखंड प्रशासन से नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।