- Hindi News
- सड़क पर गंदा पानी, आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी
सड़क पर गंदा पानी, आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी
गंगापुर सिटी| सवाईमाधोपुर रोड पर मिर्जापुर के आसपास मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से इन दिनों केवल आसपास रहने वाले बल्कि राहगीर और वाहन चालक भी परेशान है। मिर्जापुर के वाशिंदों ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ नाली बनी नहीं होने के कारण कॉलोनियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। कई बार नगर परिषद प्रशासन से सड़क के दोनों साइड नाला निर्माण कराने की मांग की लेकिन आज तक नाला नहीं बनाया गया। ऐसे में पानी निकास की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी भरा होने से वाहनों के गुजरते समय गंदे पानी के छींटों से लोगों के कपड़े खराब हो जाते है साथ ही कई बार गंदे पानी में गिरकर वाहन चालक और राहगीर चोटिल भी हो चुके है लेकिन प्रशासन समस्या समाधान के लिए गंभीर नहीं है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।