पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानें प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध

दुकानें-प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बढ़ रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को चार घंटे अपने प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रख नाराज जताया और पुलिस प्रशासन से समाज कंटकों पर अंकुश लगाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कस्बे में दो समुदायों के लड़कों में झगड़ा हो गया था।

जानकारी के अनुसार कस्बे में टीकम चंद जैन और बुनेद अली के बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि टीकम चंद जैन के साथ मारपीट की गई थी तथा उसके द्वारा इस मामले की रिपोर्ट बौंली थाने में दर्ज करवा दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे नाराज लोगों ने सुबह दस बजे से दो बजे तक अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रख आक्रोश जताया। इससे पूर्व चामुंडा माता मंदिर में बैठक भी आयोजित की गई। इसमें पूर्व सरपंच मूलसिंह राजावत, जगन्नाथ पटेल, मेवा राम गुर्जर, माणक चंद जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे। बैठक के बाद लोगों ने दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखे। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आए और लोगों ने उनसे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए टीकमचंद के साथ की गई मारपीट वाले प्रकरण में शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है। लड़कियों से छेड़छाड़ एवं अभद्रता के मामलों को लेकर क्षेत्र में आए दिन विवाद होते रहते हैं। थोड़ी देर बाद एडिशनल एसपी दशरथ सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण आवड़दान रतनू, मलारना डूंगर उपखंड अधिकारी रधुनाथ खटीक, तहसीलदार गोपालराम महामना, बौंली थानाधिकारी मुकेश चौधरी, माधोसिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाया तथा समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पं.दीनदयाल जयंती आज

सवाई माधोपुर | भारतीयजनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल की जयंती 25 सितंबर को दोपहर एक बजे गौत्तम आश्रम में मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि बांदीकुई विधायक अल्का गुर्जर होगी। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।