खेड़ा बाढ़ रामगढ़ मुराड़ा में संकीर्तन
गंगापुर सिटी| खेड़ाबाढ़रामगढ़ स्थित देव स्थान बाबा पर संकीर्तन का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। साथ ही 15 16 फरवरी को पद दंगल का आयोजन किया जाएगा। फुलवाड़ा ग्राम पंचायत सरपंच काड़ी देवी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, विधायक कुंजीलाल मीणा, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, कमल मीणा सहित कई नेता भाग लेंगे।
तलावड़ामें रामरसिया दंगल कल
तलावड़ा|टटवाड़ागांवमें ग्रामीणों की ओर से एकदिवसीय रामरसिया दंगल का आयोजन रविवार को होगा। ग्रामीण रामखिलाड़ी गुर्जर ने बताया कि रामरसिया दंगल में टोंटीपुरा, प्रदोनपुरा और महूं सहित चार जगहों की पार्टियां रामरसिया प्रस्तुत करेंगी।