- Hindi News
- ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार घायल
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार घायल
गंगापुर सिटी| कोयलागांव के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए गंगापुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां एक जने की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। थड़ी निवासी शीशराम गुर्जर, दिनेश गुर्जर और सरदार सिंह तीनों शाम 7 बजे बाइक से पिपलाई से अपने गांव रहे थे। इसी दौरान कोयला गांव के पास सामने से रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।