पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्योपाल निर्विरोध उपजिला प्रमुख

श्योपाल निर्विरोध उपजिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप जिला प्रमुख

पंचायत समितियों के निर्वाचित उप प्रधान

भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

सवाईमाधोपुर में उप जिला प्रमुख निर्विरोध चुना गया। उपजिला प्रमुख के लिए रविवार को हुए चुनाव के दौरान एक ही उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से कांग्रेस के श्योपाल माली को निर्विरोध उपजिला प्रमुख घोषित किया गया। भाजपा की ओर से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

जानकारी के अनुसार गत दिवस जिला प्रमुख के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की विनीता मीणा 11 मतों से विजयी रही थी। जिला प्रमुख के बाद उपजिला प्रमुख के लिए सुबह कांग्रेस के श्योपाल माली ने जिला परिषद सभागार पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय तक भाजपा की ओर से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके चलते उपजिला प्रमुख के लिए एक ही आवेदन आने से निर्वाचन अधिकारी ने श्योपाल माली को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

पूर्वसंसदीय सचिव ने माला किया स्वागत

श्योपालमाली के निर्विरोध उपजिला प्रमुख बनने के बाद पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा ने जिला परिषद पहुंचकर नवनिर्वाचित उपजिला प्रमुख का मुंह मीठा करवाया। इसके माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बसंतीलाल सवाई के उपप्रधान

सवाई माधोपुर | सवाईमाधोपुर पंचायत समिति के उपप्रधान के लिए रविवार को हुए मतदान में भाजपा के बसंती लाल 3 मतों से विजयी रहे। विपक्षी दल के उम्मीदवार को 9 मत मिले। उपप्रधान के चुनाव के लिए पंचायत समिति परिसर में सुबह से ही गहमागहमी थी।

उपप्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य बसंती लाल कांग्रेस से पार्वती गुर्जर ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर बाद दोनों दलों के सदस्यों ने अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान किया। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना की गई। इस दौरान कांग्रेस की पार्वती गुर्जर को 9 मत तथा भाजपा के बसंती लाल को 12 मत मिले। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार को 3 मतों से विजयी घोषित किया गया।

हिंदूपुरा| रविवारको बौंली पंचायत समिति के उप्रधान का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम रामकिशोर मीना ने बताया कि सुबह एकमात्र नामाकंन प्राप्त हुआ। पंचायत समिति सदस्य वार्ड 16 संतोष गुर्जर को निर्विरोध उप प्रधान का विजय घोषित किया गया।

चौथका बरवाड़ा | पंचायतसमिति के उप प्रधान पद का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इसमें भाजपा के मुकुंद गुर्जर को निर्विरोध उप प्रधान चुना गया।

किएघुश्मेश्वर के दर्शन

शिवाड़ | क्षेत्रके पंचायत समिति सदस्यों सहित बरवाड़ा के नव निर्वाचित प्रधान ने रविवार को घुश्मेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने दर्शन कर प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की कामना की।

दोपहर 1 बजे चौथ बरवाड़ा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान देवनारायण मीणा सहित पंचायत समिति सदस्यों का मंदिर ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद सभी सदस्यों एवं प्रधान ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामनाएं की। प्रधान देवनारायण के साथ, उप प्रधान मुकुंद गुर्जर, घासी माली, ममता, नेहा, रामनिवास, दुर्गा लाल, सीमा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

श्योपाल माली (कांग्रेस)



(निर्विरोध)

रामजीलाल (कांग्रेस)



(निर्विरोध)

रामहंस मीणा (कांग्रेस)

वोट:13 अंतर : 8 आशादेवी (निर्दलीय)

(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 5

विधुप्रभा (कांग्रेस)



(निर्विरोध)

संतोष गुर्जर (कांग्रेस)



(निर्विरोध)

मुकुंद गुर्जर (भाजपा)



(निर्विरोध)

बसंतीलाल (भाजपा)

वोट:12 अंतर : 3

पार्वतीगुर्जर (कांग्रेस)

(प्रतिद्वंद्वी)वोट : 9

सवाई माधोपुर. सवाईमाधोपुर उपप्रधान के चुनाव के दौरान पंचायत समिति में मतदान करने जाती पंचायत समिति सदस्य।