पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
जयपुरबाइपास पर रविवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जयपुर रेफर कर दिया। सपोटरा की मोरी झाेपड़ी निवासी विजेंद्र बैरवा पवन बैरवा बाइक से अपने चाचा की शादी में भाग लेने के लिए श्रीमहावीरजी जा रहे थे। गंगापुर में जयपुर बाइपास के पास पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए।