पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्यिक पत्रिका का विमोचन

साहित्यिक पत्रिका का विमोचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

अखिलभारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में रविवार को माध्यमिक मातेश्वरी विद्या मंदिर में नगर की साहित्यिक पत्रिका विविध-2 का विमोचन किया गया।

पत्रिका के संपादक विनय भारत शर्मा एवं सह संपादक विकास विद्यार्थी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद दीक्षित ने पत्रिका के प्रकाशन को गंगापुर शहर के लिए साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास बताया।

अध्यक्षता कर रहे डॉ. आरसी वर्मा ने काव्य के गुणों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महादेव प्रेमी, हनुमान मुक्त, सतीश शर्मा, कृपाशंकर प्रीतम, डॉ. निर्मल, मयूर शर्मा, बजरंगलाल, लाड़ली प्रसाद, राजेश शर्मा, सुनील वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता गुलाबचंद शर्मा आदि ने रचनाएं प्रस्तुत की। इनमें विनय भारत ने ये दिल है कोई चायना की सेल नहीं..., महादेव प्रेमी ने वतन के अटल प्रहरी..., कृपाशंकर प्रीतम ने हर सुबह हर शाम कहती जा रही है...जैसी कविताएं प्रस्तुत की। मंच संचालन विकास विद्यार्थी ने किया।

गंगापुर सिटी. साहित्यिकपत्रिका विविधा-2 का विमोचन करते अतिथि।