- Hindi News
- हीरो जीपीएल 4 क्रिकेट प्रतियोगिता में इंडियन वारियर्स विजेता
हीरो जीपीएल-4 क्रिकेट प्रतियोगिता में इंडियन वारियर्स विजेता
गंगापुर सिटी| दिशाक्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे हीरो जीपीएल-4 के तहत रविवार को राउमावि के खेल मैदान पर क्रिकेट के मैच आयोजित किए गए।पहला मैच सुबह 9 बजे से हीरो पल्लीवाल और इंडियन वारियर्स के बीच खेला गया। पल्लीवाल ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। इंडियन वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 140 रन बनाए। इंडियन वारियर्स के मनोज मीणा ने 58 रन बनाए। जबाव में खेलने उतरी हीरो पल्लीवाल निर्धारित ओवरों में 138 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दूसरा मैच डीएस साइंस एकेडमी जीजीसी हीरोज के बीच खेला गया। डीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 110 रन बनाए। इसके जबाव में जीजीसी हीरोज ने निर्धारित ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में मैच जीत लिया।