लोगों ने लगाया जाम
गंगापुर. सिलेंडर के लिए रायपुर मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण।
सिलेंडर आपूर्ति समय पर नहीं, दो माह में आपूर्ति
भास्करन्यूज | गंगापुर
कस्बेमें घरेलू गैस सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति नहीं होने पर रविवार को लोगों ने गंगापुर-रायपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एजेंसी संचालक के पर कार्रवाई की मांग को लेकर सहाड़ा तहसीलदार नारायणलाल जीनगर को ज्ञापन दिया।
कस्बे सहित गांवों में सिलेंडरों की समय पर आपूर्ति नहीं होने बुकिंग के दो माह तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराने पर लोग आक्रोशित हो गए। गंगापुर-रायपुर मार्ग पर गैस सिलेंडर एवं वाहन खड़े कर आधा घंटा जाम लगाकर प्रदर्शन किया। थानाधिकारी ने लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। उपभोक्ताओं ने सहाड़ा तहसीलदार को ज्ञापन देकर बताया घरेलू गैस सिलेंडरों का वाहनाें में उपयोग बढ़ने का आरोप लगाया। एजेंसी संचालक द्वारा होम डिलीवरी नहीं की जाती तथा चार किमी दूर जाकर टंकियां लानी पड़ती हंै। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। जबकि अन्य लोगों को सिलेंडर आसानी से मिल रहे हैं। एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं को टालते रहते हैं। जिनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए।
^गैसएजेंसी की लगातार शिकायत मिल रही हैं, आज भी गैस एजेन्सी संचालक को व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्व कार्यवाही होगी ताकि व्यवस्था सुचारू चल सके। नारायणलालजीनगर, सहाड़ा तहसीलदार