पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवेकानंद संस्कार स्कूल संस्कृत समूहगान में अव्वल

विवेकानंद संस्कार स्कूल संस्कृत समूहगान में अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| भारतविकास परिषद की ओर से धौलपुर में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान पूर्व की 10 टीमों ने हिंदी और 8 टीमों ने संस्कृत समूहगान की प्रतियोगिता में भाग लिया। भाविप कुशालगढ़ शाखा की ओर से संस्कृत में विवेकानंद संस्कार सी. से. स्कूल एवं हिंदी में भगवती बालिका उमावि ने भाग लिया और प्रतियोगिता में विवेकानंद संस्कार सीनियर सेकंडरी स्कूल ने राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाखा की विजेता टीम अगले चरण में राष्ट्रीय स्तर की 13-14 नवंबर को मुंबई के विले पार्ले में होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान पूर्व का प्रतिनिधित्व करेगी।