- Hindi News
- हरी बाई को प्रताड़ित करने के आठ आरोपी गिरफ्तार
हरी बाई को प्रताड़ित करने के आठ आरोपी गिरफ्तार
{आरोपियों में वृद्धा का दत्तक पुत्र चार सगे भाई शामिल
{ कोर्ट ने सभी को जेल भेजा
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा/ रायपुर
चौहानोंकी कमेरी गांव में अस्सी साल की वृद्धा हरी बाई को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पीडि़ता का दत्तक पुत्र भी शामिल है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गंगापुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
रायपुर थाना प्रभारी भज्जूराम गुर्जर ने बताया कि मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किए आरोपियों में चौहानों की कमेरी निवासी हरी बाई का दत्तक पुत्र सुरेश गुर्जर, इसका पिता दयाराम पुत्र छोगा गुर्जर, पन्नालाल, इसका भाई धर्मा पुत्र जोरू गुर्जर, गोपी पुत्र कालू, पारस पुत्र मांगू, शोराम शंकर पुत्र बालू गुर्जर शामिल हैं।
इनके अलावा दो और लोगों के नाम भी सामने आए हैं, लेकिन इन दोनों नाम के कोई व्यक्ति गांव में हैं ही नहीं। फिर भी जांच की जा रही है।
ये लगाए थे आरोप
हरीबाई ने 6 दिसंबर को दी रिपोर्ट में गांव के ही कुछ लोगों पर डायन कहने, घसीटने, बांधने, मारपीट करने, बाली खींचने, पंचायत बुलाकर फरमान जारी करने, निर्वस्त्र कर काला मुंह कर गधे पर बैठाकर पंचायत तक ले जाने जमीन हड़पने की कोशिश के आरोप लगाए थे।
पुलिसने माने ये
थानाप्रभारी गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार लोगों पर 23 नवंबर को मीटिंग बुलाने। वृद्धा को समाज से बहिष्कृत करने, हरी बाई को गांव में नहीं रखने, रोटी नहीं देने उसकी जमीन किसी के द्वारा नहीं खरीदने आदि का फरमान जारी कर अपमानित करने का आरोप है।