पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज से आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

कृषि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज से आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | नेहरूयुवा केंद्र सवाई माधोपुर द्वारा 10 से 13 फरवरी तक कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले की सभी पंचायत समितियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को गंगापुरसिटी पंचायत समिति के रामावि गांवड़ी कलां में, बौंली पंचायत समिति के राबामावि मलारना चौड़ में 11 फरवरी को बामनवास पंचायत समिति के राउमावि पिपलाई में, 12 फरवरी को खंडार पंचायत समिति के राउमावि परिसर में, बौंली पंचायत समिति के महेश्वरा गांव में तथा 13 फरवरी को सवाई माधोपुर पंचायत समिति के ग्राम जटवाड़ा कलां के शांति विद्यापीठ परिसर में जागरूकता आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए बनवारीलाल, तेजपाल सिंह, शक्ति सिंह, रामराज, शोभा वाई, प्रियंका पवैया को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कृमिनियंत्रण कार्यक्रम आज से

बौंली | महिलाएवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार से कृमि नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के तहत 1 से 5 साल तक के बच्चे-बच्चियों, 19 साल तक के विद्यालय नहीं जाने वाले किशोर-किशोरियों एवं युवक-युवतियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलबेंडाजोल की दवा पिलाई जाएगी। विद्यालय जाने वाले 19 साल तक के किशोर-किशोरियों एवं युवक-युवतियों को यह दवा विद्यालयों में ही पिलाई जाएगी।

ट्रैक्टरपलटने से चालक घायल

चकेरी | कुंडेरामें सामुदायिक भवन के सामने सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक गंभीर घायल हो गया। 108 एंबुलेंसकर्मी मुशायद खान और मुकेश मीणा ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को गांव की ओर ला रहा था, इसी दौरान सीएचसी के सामने असंतुलित होकर ट्रैक्टर एक गड्‌ढे में पलट गया, जिससे चालक दिनेश मीणा निवासी कुंडेरा के गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में ले जाया गया।

दोगुटों में झगड़ा (सवाई माधोपुर) | दोंदरीगांव में सोमवार को मिट्‌टी खोदने के मामले में दो गुटों में झगड़ा गया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। एएसपी के निर्देश पर सूरवाल थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी और आठ ट्रॉलियों को मानटाउन थाना सवाई ले आए।