पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य सड़क पर पानी गंदगी

मुख्य सड़क पर पानी-गंदगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमित सफाई हुई बंद

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

मिर्जापुरके पास मुख्य सड़क में गंदा पानी भरा होने के कारण केवल आसपास के लोगों बल्कि राहगीरों की राह मुश्किल हो गई है। लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान होता नजर नहीं रहा है।

चूलीगेट से मिर्जापुर को जाने वाली मुख्य सड़क काफी पुरानी हो चुकी है और क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। हालत यह है कि सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढ़े बन गए है और गिट्टियां बाहर निकल आई है। इतना नहीं सड़क में जगह-जगह गड्ढ़ों में पानी भरा होने के कारण लोगों को सड़क के क्षतिग्रस्त होने का अंदाजा नहीं लग पाता जिसके कारण कई बार वाहन चालक और राहगीर इन गड्ढ़ों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

लोगों ने बताया कि कई बार नगर परिषद अधिकारियों से समस्या समाधान की मांग की लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर यदि सड़क और दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली बना दी जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। लोगों ने परिषद सभापति हरिप्रसाद बोहरा और आयुक्त से क्षतिग्रस्त सड़क पर नवीन सड़क बनाने की मांग की है।

गंगापुर सिटी. भगवतीकॉलेज के पास लगा गंदगी का ढेर।

गंगापुर सिटी. चूलीगेट-मिर्जापुरजाने वाली मुख्य सड़क पर फैले पानी को दिखाते लोग।