- Hindi News
- शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा केे तहत निकाली कलश यात्रा
शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा केे तहत निकाली कलश यात्रा
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
शिवपुरीबी ब्लाक स्थित मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को उदेई मोड़ से निकाली गई कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया।
कॉलोनी निवासी और भाजपा नेता मिट्ठू सिंह गुर्जर ने बताया कि शिवपुरी बी ब्लाक में मंदिर बना हुआ है लेकिन मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमा खंडित हो गई। ऐसे में कॉलोनीवासियों ने मंदिर में शिव परिवार की पुन: प्राण प्रतिष्ठा कराने का निर्णय पिछले दिनों सर्वसम्मति से लिया। इसी के तहत सोमवार को उदेई मोड़ स्थित मनोरथ सिद्ध हनुमानजी मंदिर पर दर्जनों महिलाएं और भक्तगण एकत्र हुए जहां पहले विधिवत पूजा अर्चना की गई और इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगलगीत गाती हुई एवं कई लोग बैंडबाजों के साथ भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और शिव पंचायत की प्रतिष्ठा के बाद प्रसादी वितरण की जाएगी।
गंगापुर सिटी. मनोरथसिद्ध हनुमानजी मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।