पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवतगढ़ में ओवरलोड जीपों में यात्रा करने की विवशता

भगवतगढ़ में ओवरलोड जीपों में यात्रा करने की विवशता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवतगढ़ | कस्बेसे सवाई माधोपुर के लिए वाया सूरवाल होकर एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को ओवरलोड़ एवं डग्गेमार वाहनों में यात्रा करने की विवशता बनी हुई है। इस संबंध में भाजपा के सत्यनारायण महिल एवं अन्य पदाधिकारियों ने रोडवेज के डिपो मेनेजर को पत्र भेजकर सूरवाल होकर भगवतगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन करने की मांग की है। साथ ही लोगों ने पत्र में बताया कि चौथ का बरवाड़ा से भगवतगढ़ होकर लालसोट, गंगापुर एवं करौली के लिए बसों का संचालन किया जाए तो ना केवल रोडवेज को अच्छा राजस्व होगा, साथ ही लोगों को सीधे तीर्थ स्थलों एवं नगरों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लोगों ने यह भी बताया कि पूर्व में भगवतगढ़ से जयपुर एवं टोंक के लिए भी रोडवेज बस का संचालन होता था। इसे बाद में बंद कर दिया गया। इन बसों का संचालन भी शुरू करवाने की मांग ग्रामीणों ने रोडवेज प्रबंधन से की है।