ट्रांसफार्मर गिरने से एक जख्मी
गंगापुर सिटी| बिजलीनिगम कार्यालय में ट्रांसफार्मर गिरने से सोमवार को एक वृद्ध घायल हो गया। नांगल निवासी रामसिंह गुर्जर पुत्र हरिनारायण ने बताया कि वह बिजली निगम कार्यालय में ट्रांसफार्मर लेने आया था। निगम कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर उठाने के दौरान उनके हाथ से ट्रांसफार्मर गिर गया जिससे उसके पैर की अंगुली ट्रांसफार्मर के नीचे आकर लहूलुहान हो गई। परिजनों ने घायल को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।