- Hindi News
- शिविर में 51 भामाशाह और 43 आधार कार्ड बने
शिविर में 51 भामाशाह और 43 आधार कार्ड बने
गंगापुर सिटी| नगरपरिषद कार्यालय में सोमवार को वार्ड 24 के लिए लगाए गए भामाशाह शिविर में भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा और कार्मिक सत्यनारायण ने बताया शिविर में मंगलवार को 185 परिवार सदस्यों के 51 भामाशाह और 43 जनों के आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही 24 जनों के बैंक में खाते खोले गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वार्ड 25 का शिविर लगाया जाएगा।