महायज्ञ के लिए झंडारोपण
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
अखिलभारतीय सनातन धर्म प्रचारक संत राजेन्द्र दास ने रानीला गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के पास यज्ञशाला पर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में श्री मत्स्य नारायण महायज्ञ का झंडा रोपण किया। संत राजेन्द्र दास ने बताया कि यज्ञ से वायुमंडल का शुद्धिकरण होगा। उन्होंने ग्रामीणों को यज्ञ के बारे में बताते हुए कहा कि यज्ञ की तैयारियां शुरू कर दी गई है। संत पुष्प मुरारी बापू ने बताया कि यज्ञ में होने वाली श्रीराम कथा की जानकारी पं. दिनेश उपाध्याय से प्राप्त कर सकते है।